Uttar Pradesh News श्री अखंड पाठ साहिब जी की आरंभ बात हुई थी जिसके समाप्ति दिनांक 8 जून को सुबह 9:00 बजे हुई 9:00 सुबह 9:00 बजे से 10:30 बजे तक शबद कीर्तन हुए।

रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदेश
गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा जी (Regd) प्रबंधक कमेटी एवं संगत के सहयोग से संत भाई जी बाबा चैरिटेबल हॉस्पिटल को एक वर्ष पूर्ण होने पर इस उपलक्ष्य में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए गए थे जिसमें दिनांक 6 जून 2026 को श्री अखंड पाठ साहिब जी की आरंभ बात हुई थी जिसके समाप्ति दिनांक 8 जून को सुबह 9:00 बजे हुई 9:00 सुबह 9:00 बजे से 10:30 बजे तक शबद कीर्तन हुए। आमंत्रित किए गए महानुभावों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नगर विधायक आकाश सक्सेना जी को प्रबंधक कमेटी के प्रधान दर्शन सिंह खुराना ने शाल ओढ़ाकर व मोमेंटू देकर सम्मानित किया गया तथा उन्होंने मंच से अस्पताल में चल रही सेवाओं की तारीफ करते हुए प्रबंधक कमेटी का उत्साह वर्धन किया गया उपरोक्त के अतिरिक्त प्रबंधक कमेटी से सम्मान प्राप्त करने वालों में मुख्य रूप से लायंस क्लब रामपुर रॉयल द्वारा अस्पताल में ब्लड टेस्टिंग हेतु उपलब्ध कराई गई पैथोलॉजी लैब हेतु दी गई मशीनों की सेवा की गई इस संबंध में लायंस क्लब की ओर से उपस्थित सरदार हरजिंदर सिंह, राजेश गोयल , शैलभ गोयल, सोमेश अग्रवाल को प्रबंधक कमेटी द्वारा शाल ओढ़ाकर व मोमेंटो तो देकर सम्मानित किया गया। उसके उपरांत बरेली जनपद से आए सम्मानित सिख समाज के समाजसेवीयो को भी सम्मानित किया गया।

संत भाई जी बाबा अस्पताल के डॉक्टर उमेश नायक एवं आमंत्रित डॉक्टर नीरज श्रीवास्तव, डॉक्टर सी. के. पुरोहित, डिस्पेंसरी के डॉक्टर खान आदि, अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी जीएस चड्ढा को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इसके उपरांत प्रधान / प्रबंध निदेशक चैरिटेबल हॉस्पिटल स. दर्शन सिंह खुराना द्वारा विस्तार से अस्पताल की सेवाओं का बखान किया एवं प्रबंधक कमेटी को संस्थाओं एवं अन्य व्यक्तियों द्वारा दिए गए सहयोग की सराहना करते हुए धन्यवाद भी दिया गया। तत्पश्चात लंगर प्रसाद का वितरण हुआ जिसमें नगर विधायक द्वारा भी संगत में लंगर बांटा गया तथा उनके द्वारा लंगर प्रसाद लेने के पश्चात चैरिटेबल अस्पताल का निरीक्षण भी किया गया। चैरिटेबलअस्पताल में निशुल्क कैंप लगाया गया जिसमें कॉसमॉस हॉस्पिटल मुरादाबाद के डॉक्टर आशीष राघव हृदय रोग विशेषज्ञ ने मरीजों का चेकअप किया तथा दवाइयां इलाज हेतू बताई गई।

प्रबंधक कमेटी की ओर से आज के कार्यक्रम में प्रधान दर्शन सिंह खुराना के अतिरिक्त सीनियर मीत प्रधान गुरचरण सिंह आहूजा मीत प्रधान भूपेंद्र सिंह, सेक्रेटरी त्रिलोचन सिंह वाधवा, महेंद्र सिंह होरा, हरीश अरोड़ा, गुरजीत सिंह माटा, हरपाल सिंह,अमरजीत सिंह, पपिंदर सिंह , धनवंत सिंह, कँवलजीत कथूरिया, जसमीत सिंह, हरदीप सिंह,प्रेम अरोड़ा, संतोख सिंह राज सिंह, सचिन गुलाटी एवं गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रधान निर्मल सिंह गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार के प्रधान गुरजीत सिंह आहूजा एवं गुरुद्वारा साहिब के सेवादार उपस्थित रहे।




Subscribe to my channel