ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News चलती बैटरी स्कूटी से निकला धुआं, पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा

रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर: थाना सिविल लाइन क्षेत्र में एक बैटरी संचालित स्कूटी में तकनीकी खराबी के चलते अचानक धुआं निकलने लगा, जिससे आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्कूटी चालक ने तत्काल वाहन रोककर स्थिति को संभालने का प्रयास करते हुए उस पर पानी डालना शुरू कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने तत्परता और सूझबूझ का परिचय देते हुए स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से संभावित बड़ा हादसा टल गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार स्कूटी में तकनीकी खराबी के कारण धुआं निकला। पुलिस ने लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी और स्थिति सामान्य होने के बाद यातायात सुचारु कराया।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button