Chhattisgarh News रायगढ़ में फिल्म ऑडिशन सफलतापूर्वक सम्पन्न, नए कलाकारों को मिलेगा अवसर

ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़
रायगढ़। रात्रे फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली आगामी फिल्म के लिए आज रायगढ़ में ऑडिशन का आयोजन किया गया। इस ऑडिशन में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में कलाकारों ने भाग लिया। दूर-दराज क्षेत्रों से आए प्रतिभागियों ने अपनी अभिनय प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

फिल्म के निर्देशक सूर्या रात्रे ने बताया कि इस फिल्म में अनुभवी कलाकारों के साथ-साथ नए और उभरते कलाकारों को भी अवसर दिया जाएगा। उनका कहना है कि फिल्म निर्माण के माध्यम से न केवल कला को बढ़ावा देना है, बल्कि नए कलाकारों को आगे बढ़ने का मंच भी प्रदान करना है।
निर्देशक सूर्या रात्रे ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि फिल्म का मुहूर्त कार्यक्रम बहुत जल्द बिलासपुर में आयोजित किया जाएगा। फिल्म की शूटिंग छत्तीसगढ़ की विभिन्न खूबसूरत वादियों और प्राकृतिक स्थलों पर की जाएगी, जिससे प्रदेश की संस्कृति और सुंदरता को भी दर्शाया जा सके।


Subscribe to my channel