ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News गोवर्धन के जमुनवता में जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल..

रिपोर्टर पुष्पेंद्र कुमार मथुरा उत्तर प्रदेश

गोवर्धन (मथुरा)। थाना गोवर्धन क्षेत्र के गांव जमुनामता में जमीन के बंटवारे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक के साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर उसे घायल कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी योगेश और लाल सिंह के बीच लंबे समय से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार शाम करीब 5 बजे दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मामला बढ़ गया। आरोप है कि लाल सिंह और उसके साथियों ने योगेश तथा उसके भाई कमल के साथ मारपीट की।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, परिक्रमा मार्ग के निकट हुई इस घटना के दौरान एक युवक को लाठी-डंडों से पीटा गया। घायल का भाई लगातार मदद की गुहार लगाता रहा, जबकि आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के दौरान वहां से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने मारपीट का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घटना के समय परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं की आवाजाही होने के कारण कुछ देर के लिए हड़कंप की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों से तहरीर मिलने पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button