Uttar Pradesh News आगामी मोहर्रम पर्व को सकुशल,शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई ।

रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदेश
आज दिनांक 07.06.2026 क्षेत्राधिकारी शाहबाद एवं क्षेत्राधिकारी बिलासपुर द्वारा थाना शाहबाद एवं थाना बिलासपुर परिसर में आगामी मोहर्रम पर्व को सकुशल,शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई । बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं, ताजियादारों एवं संभ्रांत व्यक्तियों के साथ संवाद स्थापित कर मोहर्रम पर्व के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक चर्चा की गई ।

क्षेत्राधिकारी महोदय द्वारा बताया गया कि मोहर्रम के अवसर पर किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित न करें । किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा समस्या की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें । बैठक के दौरान उपस्थित जनों द्वारा दिए गए सुझावों एवं समस्याओं को सुना गया तथा उनके निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।




Subscribe to my channel