Uttar Pradesh News सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी ने किया अपनी संसदीय क्षेत्र का सघन दोरा

रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदेश
रामपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी आज अपने संसदीय क्षेत्र के बिलासपुर इलाके के तूफानी दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने कई गांवों का भ्रमण कर स्थानीय जनता से सीधा संवाद स्थापित किया, उनकी समस्याएं सुनीं और विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।
दौरे की शुरुआत में सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी बिलासपुर के ग्राम टह खुर्द पहुंचे, जहाँ उन्होंने वरिष्ठ पत्रकार सफदर अली सहाब की बहन के निकाह समारोह (शादी) में शिरकत की। सांसद ने नवविवाहित जोड़े को अपनी दिली मुबारकबाद पेश की और उनके सुखद एवं उज्ज्वल दाम्पत्य जीवन के लिए दुआएं कीं। इस मौके पर उन्होंने पत्रकार सफदर अली व उनके परिवार से मुलाकात कर खुशियों में अपनी भागीदारी दर्ज कराई। इसके उपरांत, सांसद का काफिला ग्राम मुल्ला खेड़ा (पंजाब नगर) पहुंचा अब्दुल सलाम सहाब के घर पहुंचे और उनकी खैरियत जानी और उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों और गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल व खैरियत जानी। सांसद को अपने बीच पाकर ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा गया। लोगों ने अपनी स्थानीय समस्याओं से भी सांसद को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने जल्द ही उचित कार्रवाई का भरोसा दिया।

अपने जनसंपर्क अभियान को आगे बढ़ाते हुए सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी ने बिलासपुर क्षेत्र के ग्राम ताह कलां, माठखेड़ा और मिलक खानम आदि गांवों का विस्तृत दौरा किया। इन गांवों में जगह-जगह उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। ग्रामीणों के साथ बैठक करते हुए सांसद ने कहा कि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास और जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। वे संसद से लेकर जमीन तक जनता की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए प्रतिबद्ध हैं सांसद जी के इस दौरों के दौरान उनके साथ भारी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग, पार्टी कार्यकर्ता जिसमें मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता तेजेन्द्र सिंह ब्रिक सांसद प्रतिनिधि एडवोकेट महबूब अली पाशा और बिलासपुर नगर पालिका परिषद अथर खा सापा के वरिष्ठ नेता याक़ूब खान. हाजी अय्यूब साहब,डॉ० मेंहदी हसन .शफाकत अली प्रधान अनवार हाजी.

हाफिज रफी नूरी,जमील सैफी
नासिर शेख,डॉ उवैस खान,
डा० मकतूब अहमद मुन्ना डा०रियासत,
डा० अब्दुल सलाम साहब प्रेम प्रकाश दिवाकर.
आसिफ अली,युवा नेता सैफ
रामबहादुर सागर,नरेश यादव
बदन सिंह यादव. मास्टर अख्तर अली. जुबैर .इश्तेकार .आदि गणमान्य हस्तियां मौजूद मोजूद रहे
ये जानकारी सांसद प्रतिनिधि एडवोकेट महबूब अली पाशा ने दी



Subscribe to my channel