Uttar Pradesh News वृंदावन का पागल बाबा पुलिस बैरियल बना अवैध वसूली का टोल टैक्स
रात के अंधेरे में पैसे लेकर गाड़िया को पास कराते पुलिस कर्मियों का वीडियो वायरल

रिपोर्टर पुष्पेंद्र कुमार मथुरा उत्तर प्रदेश
वृंदावन में रात के 9 बजे पुलिस कर्मियों का एक ऐसा खेल शिरू होता है जहां नियम नहीं बल्कि नोट चलते है जैसे ही घड़ी की सुइयां रात के 9 बजाती है तो वृन्दावन में पागल बाबा मंदिर के समीप लगे ट्रेफिक बेरियर की परिभासा भी बदल जाती है आरोप है कि रात के 9 बजे ये बेरियर अवैध बसूली का टोल टैक्स बन जाता है पागल बाबा मंदिर के समीप लगे ट्रेफिक बेरियर से तीन ऐसे वीडियो सामने आए है जिन्हें देखने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे रात का अंधेरा वृन्दावन में पागल बाबा मंदिर के पास लगे बेरियर की झलक और बस ड्राइवर के बीच हुई गुपचुप के बाद सीधे बस का वृन्दावन शहर में प्रवेश इस वीडियो के सामने आते ही तमाम सवाल भी खड़े हो रहे जिस बेरियर को वृन्दावन में ट्रेफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए लगाया गया था क्या वाकई उस बेरियर पर पैसों का खेल चल रहा है अगर ऐसा नहीं है तो फिर बस ड्राइवर से बात होने के बाद आखिर नियमो को भूल कर इस बस को शहर के अंदर एंट्री क्यो दी गयी अब ये दूसरा वीडियो भी देखिए सबसे पहले आपको इस वीडियो में ट्रेफिक पुलिसकर्मी के पास तीन लोग खड़े दिखाई दे रहे होंगे लेकिन जैसे ही ट्रैफिक पुलिस कर्मी को यह पता लगा कि सामने कैमरा चल रहा है तो तीनों लोगों को अपने पास से हटा दिया गया और यही तीनों लोग थोड़ी दूरी पर जाकर अपने पर्स से पैसे निकालते हुए दिखाई देते हैं जैसे ही इन लोगों में से एक व्यक्ति की नजर कमरे पर पड़ती है तो वह व्यक्ति इन दोनों लोगों के पास जाकर कुछ कहता हुआ दिखाई देता है इसके बाद बाकी के दोनों लोग भी कमरे के सामने से दूर हो जाते है अब ट्रैफिक पुलिस के बैरियर के पास बने पुलिस बूथ का ये आखिरी वीडियो भी देख लीजिए इस वीडियो में सबसे पहले पुलिस बूथ के अंदर दो लोग घुसते हुए दिखाई देते हैं और इसके बाद तीसरा व्यक्ति भी पुलिस बूथ के अंदर घुस जाता है और फिर यहां पैसों की गिनती शुरू होती है और पैसे टेबल पर रख दिए जाते हैं इस वीडियो में एक पुलिसकर्मी भी दिखाई दे रहा है हालांकि यह पैसों का लेनदेन आखिर पुलिस भूत के अंदर क्यों और किस वजह से हुआ इस बात की कोई पुष्टि नहीं की जा सकती है लेकिन ट्रैफिक बेरियर से सामने आए इन वीडियोज ने तमाम सवाल खड़े कर दिये है क्या वाकई वृंदावन में लगे इस बैरियर पर पैसों का खेल चल रहा है क्योंकि वृंदावन शहर को जाम मुक्त कराने की जिम्मेदारी जिन लोगों पर है उन्हीं लोगों पर पैसे लेकर वाहनों को वृंदावन शहर में प्रवेश देने का आरोप लग रहा है हालांकि अभी इन तीनों वीडियोज की आधिकारिक पुष्टि और विभागीय जांच भी बाकी है अब सबसे बड़ा सवाल यह है क्या वीडियोज की निष्पक्ष जांच होगी क्या वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की पहचान की जाएगी क्या यह पता लगाया जाएगा कि आखिर किसकी अनुमति से वाहनों को शहर में प्रवेश दिया जा रहा है और सबसे बड़ा सवाल क्या वृंदावन को जाम मुक्त करने की जिम्मेदारी निभाई जा रही है या फिर जाम को बढ़ावा देने वाले तत्व व्यवस्था के भीतर ही सक्रिय है अगर इन वीडियोज के आधार पर जांच होती है और यह वीडियो सही पाए जाते हैं तो सोचिए जिन कंधों पर वृंदावन शहर को जाम मुक्त बनाने की जिम्मेदारी है वही लोग अपनी जेवो को भरने में लगे हुए हैं कमरे में कैद हुए यह दृश्य सिर्फ एक बैरियर की कहानी नहीं है यह उस सिस्टम पर सवाल है जो इमानदारी और पारदर्शिता के दावे करता है अगर यह आरोप सहीं है तो यह सिर्फ अवैध वसूली नहीं बल्कि जनता के भरोसे के साथ खिलवाड़ है फिलहाल आप इस वीडियो को देखने के बाद अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में जरूर दें आखिर आप क्या चाहते है क्या इस मामले की जांच होनी चाहिए अगर आपका जबाब हां है तो इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर भी करें क्योंकि सवाल सिर्फ एक बैरियर का नहीं बल्कि जनता के विश्वास का है ।



Subscribe to my channel