Uttar Pradesh News उपनिरीक्षक वीरेन्द्र कुमार को प्रारम्भिक रुप से दोषी मानते हुए निलम्बित किया गया।

रिपोर्टर पुष्पेंद्र कुमार मथुरा उत्तर प्रदेश
मथुरा थाना राया पर नियुक्त उपनिरीक्षक वीरेन्द्र सिह को उत्कोच की शिकायत होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मथुरा ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए उपनिरीक्षक वीरेन्द्र कुमार को प्रारम्भिक रुप से दोषी मानते हुए निलम्बित किया गया।
2-थाना रिफाइनरी पर नियुक्त उपनिरीक्षक लोकेन्द्र सिंह को 02 समुदाय के बीच हुए झगडे के प्रकरण को गम्भीरता से न लेने के कारण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा उपनिरीक्षक लोकेन्द्र सिहं को प्रारम्भिक रुप से दोषी मानते हुए निलम्बित किया गया ।
3-थाना गोवर्धन पर नियुक्त उपनिरीक्षक रजत दुवे को विवेचना निस्तारण में लापरवाही बरतने के कारण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा उपनिरीक्षक रजत दुवे को प्रारम्भिक रुप से दोषी मानते हुए निलम्बित किया गया।
4-थाना वृन्दावन पर नियुक्त उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिह चौकी प्रभारी रंग जी द्वारा जनपद में चिन्हित माफिया की निगरानी सही से न करने के आधार पर प्रारम्भिक रुप से दोषी मानते हुए उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह को लाइन हाजिर किया गया ।




Subscribe to my channel