Chhattisgarh News अकलतरा में मानिकपुरी पनिका समाज का शपथ ग्रहण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न, विधायक राघवेंद्र सिंह ने दिलाई शपथ

रिपोर्टर मनोज मानिकपुरी कोरबा छत्तीसगढ़
मानिकपुरी पनिका/पनका समाज ब्लॉक इकाई अकलतरा द्वारा विगत 31 मई 2026 को भव्य ‘शपध ग्रहण कार्यक्रम एवं प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में आयोजित इस गरिमामयी समारोह में समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई, साथ ही शिक्षा, कला और खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले होनहार बच्चों को सम्मानित किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण यूट्यूब (YouTube) पर भी किया गया, जिसे समाज के लोग कभी भी देख सकते हैं।विधायक ने दिलाई शपथ, दी बधाई कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अकलतरा के लोकप्रिय विधायक श्री राघवेंद्र कुमार सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि मानिकपुरी समाज हमेशा से मर्यादित और प्रगतिशील रहा है। नए पदाधिकारियों के आने से समाज के विकास को नई गति मिलेगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद अकलतरा की अध्यक्ष श्रीमती दीप्ति रोहित सारथी भी उपस्थित रहीं, जिन्होंने समाज के इस प्रयास की सराहना की।प्रदेश में तीसरा स्थान पाने वाले कृष महंत सहित प्रतिभावान छात्र सम्मानित,समारोह का मुख्य आकर्षण समाज के वे प्रतिभावान बच्चे रहे जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में समाज और जिले का नाम रोशन किया है। इनमें कक्षा 10वीं/12वीं बोर्ड परीक्षा में 97.8% अंक लाकर पूरे प्रदेश में तीसरा स्थान (Top 3) हासिल करने वाले रायगढ़ के होनहार छात्र कृष महंत को विशेष रूप से सम्मानित किया गया इसके साथ ही, ५वीं, ८वीं, १०वीं, १२वीं, कॉलेज स्तर के मेधावी छात्रों सहित कला के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने वाले आर्यन महंत (आर्टिस्ट, रायगढ़) और कराटे में दो सिल्वर मेडल जीतकर धाक जमाने वाले आदित्य महंत को भी मंच पर अतिथियों द्वारा स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं समाज प्रमुखों की रही गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम को सफल बनाने में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का विशेष योगदान रहा। मंच पर प्रमुख रूप से:
श्री मनोज मानिकपुरी जी (संगठन प्रभारी)
श्री मोती दास जी (संभागीय अध्यक्ष)
श्रीमती वेदमती महंत जी (प्रदेश उपाध्यक्ष)
श्री भरत दास महंत (प्रदेश प्रवक्ता)
श्री लोकनाथ केवड़ा जी, श्री हरिचरण दास जी, श्री सुमन दास जी
श्रीमती इंदिरा मानिकपुरी जी, रत्ना मानिकपुरी, चंचल मानिकपुरी
इसके अलावा कार्यक्रम के सफल संपादन में डॉ. टी. के. महंत और श्री भागवत मानिकपुरी सहित संगठन के सभी सम्मानित सदस्यों और ब्लॉक के स्वजातीय बंधुओं की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों, सम्मानित बच्चों और उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।



Subscribe to my channel