ब्रेकिंग न्यूज़

Himachal Pradesh News शिमला के नारकंडा पहुंचने पर स्थानीय लोगों के साथ-साथ पंचायत प्रतिनिधियों ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत

ब्यूरो चीफ ओमप्रकाश शर्मा शिमला हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु का शिमला के नारकंडा पहुंचने पर स्थानीय लोगों एवं पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के साथ संवाद के दौरान उनकी चुनौतियों, गाँवों की प्राथमिकताओं और जमीनी विकास को समझा। उन्होंने कहा कि गाँवों की ताकत हमारी पंचायतें हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल सरकार पंचायतों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रयास है कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे। साथ ही, उन्होंने वृक्षारोपण कार्यक्रम में सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपने संकल्प को भी दोहराया। इस अवसर पर ठियोग के विधायक कुलदीप राठौर के अतिरिक्त कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं विभिन विभागों के अधिकारीगण भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button