ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News खैर की मऊ में गूंजे शहनाई के सुर, बाल व्यास श्रेयस त्रिपाठी ने सुनाया रुक्मिणी-श्रीकृष्ण विवाह प्रसंग

रिपोर्टर राजकुमार अलीगढ़ उत्तर प्रदेश

अलीगढ़ के खैर क्षेत्र स्थित ग्राम मऊ में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान धार्मिक वातावरण चरम पर रहा। कथा के दौरान बाल व्यास श्रेयस त्रिपाठी ने भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी विवाह का मनोहारी प्रसंग सुनाया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
बाल व्यास ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी का विवाह केवल एक सामाजिक बंधन नहीं, बल्कि धर्म, प्रेम और भक्ति का प्रतीक है। कथा में विवाह प्रसंग का वर्णन होते ही पूरे पंडाल में शहनाई के सुर गूंज उठे और श्रद्धालु भक्ति रस में झूमने लगे। उपस्थित भक्तों ने जयकारों के साथ भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी का स्मरण किया।


ग्राम मऊ में चल रही इस कथा से पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना हुआ है। श्रद्धालु प्रतिदिन बड़ी संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण कर रहे हैं और पुण्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं। इस अवसर पर ठाकुर अमरपाल सिंह, रामदेव, प्रेमपाल सिंह, धर्मवीर सिंह, पोखपाल सिंह, सोनपाल मास्टर जी, अनेक कुमार, सुखदेव, कुमरपाल सिंह, नौजी भगत जी सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कथा के आगामी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button