Uttar Pradesh News मुजफ्फरनगर में यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, 191 वाहनों के चालान ।

रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश
मुजफ्फरनगर: शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में यातायात पुलिस ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करते हुए नो-पार्किंग क्षेत्रों में खड़े वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 191 वाहनों के चालान किए गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क किनारे अवैध पार्किंग और अतिक्रमण के कारण यातायात बाधित होता है तथा दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। इसी को देखते हुए यह कार्रवाई की गई।

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित स्थानों पर ही वाहन खड़े करें तथा सभी यातायात नियमों का पालन करें, जिससे सड़कें सुरक्षित और यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे। पुलिस का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
Subscribe to my channel