Madhya Pradesh News जल संकट बेनकाब,कांग्रेस के भ्रमण में उजागर हुई पेयजल संकट की हकीकत।
ग्रामीणों ने सुनाई समस्याओं की दास्तां।

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश
बड़ा मलहरा//ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कांग्रेस अध्यक्ष गगन यादव के निर्देशानुसार चलाए जा रहे जनसमस्या निरीक्षण अभियान के सातवें दिन बरेठी एवं वीरों गांवों का दौरा किया गया।इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने पेयजल,बिजली,स्वच्छता एवं स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों ने बताया कि बरेठी गांव में पानी की टंकी बने एक वर्ष से अधिक समय हो चुका है लेकिन जलापूर्ति महीने में केवल एक-दो दिन ही हो पाती है।इसके बावजूद उपभोक्ताओं को 2400 से 2600 रुपये तक के वार्षिक बिल थमाए जा रहे हैं।ग्रामीणों का आरोप है कि यदि जलकर जमा नहीं किया जाता तो पंचायत स्तर पर अन्य शासकीय कार्यों में भी बाधाएं उत्पन्न की जाती हैं।

दौरे के दौरान ग्रामीणों ने गांव में खुलेआम शराब बिक्री,उपस्वास्थ्य केंद्र की अव्यवस्थाओं तथा महीनों से नालियों की सफाई और झाड़ू न लगने की शिकायत भी की।कांग्रेस नेताओं ने ग्रामीणों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों से शीघ्र समाधान की मांग की। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार सिंह ‘टिंकू राजा’,धनप्रसाद असाटी,अभय जैन,अशोक शर्मा,मनोज जैन,बाबा महाराज,जीवंधर जैन,धनीराम यादव,रामकुमार यादव,सनी राजा,सौरव परमार,गोलू राजा, बाबा परिहार,संजू शर्मा,पुरुषोत्तम राजपूत एवं सरमन यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel