Madhya Pradesh News केन्द्रीय विद्यालय बड़ा मलहरा में 320 विद्यार्थियों का चयन,बाल वाटिका से कक्षा 5 तक प्रवेश प्रक्रिया संपन्न।
लॉटरी प्रक्रिया हुई सफल,शासकीय कर्मचारियों के बच्चों का शत-प्रतिशत चयन।

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश
बड़ा मलहरा//नगर में नवस्थापित केन्द्रीय विद्यालय बड़ा मलहरा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बाल वाटिका-1,बाल वाटिका-2,बाल वाटिका-3,बाल वाटिका-4 तथा कक्षा 1 से कक्षा 5 तक प्रवेश प्रक्रिया तहसीलदार विश्वभर सिंह मरावी के निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हो गई है।विद्यालय की प्रत्येक कक्षा में 40 छात्रों के हिसाब से कुल 320 विद्यार्थियों का चयन किया गया है।
प्रवेश प्रक्रिया के दौरान निर्धारित नियमों एवं पारदर्शी लॉटरी प्रणाली के माध्यम से विद्यार्थियों का चयन किया गया।विशेष रूप से शासकीय सेवाओं में कार्यरत कर्मचारियों के बच्चों का शत-प्रतिशत चयन होने से अभिभावकों में संतोष और उत्साह का वातावरण देखा गया।

विद्यालय प्रशासन के अनुसार चयन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद चयनित विद्यार्थियों की सूची विद्यालय परिसर में चस्पा की जाएगी तथा अभिभावकों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। प्रवेश प्रक्रिया की शुरुआत से लेकर लॉटरी प्रणाली के सफल संचालन तक विद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ ने पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि सभी वर्गों के अभिभावकों को निष्पक्ष एवं सरल प्रक्रिया के माध्यम से प्रवेश का अवसर प्रदान किया गया है।केन्द्रीय विद्यालय के शुभारंभ से क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का नया विकल्प मिला है, जिससे स्थानीय लोगों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
Subscribe to my channel