ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News वाराणसी कमिश्नरेट थाना मडुवाडीह लहरतारा चौकी प्रभारी प्रवीण सचान भटके हुए 10 वर्षीय बालक को पुलिस ने परिजनों से मिलवाया

रिपोर्टर निखिलेश कुमार मिश्रा वाराणसी उत्तर प्रदेश

वाराणसी। मडुआडीह थाना क्षेत्र के बौलिया तिराहे पर गश्त के दौरान लहरतारा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक प्रवीण सचान और उनकी टीम ने एक 10 वर्षीय बालक को संदिग्ध अवस्था में सड़क किनारे बैठा पाया। पूछताछ में बालक ने अपना नाम उजैफा पुत्र इजहार, निवासी राजी सुल्तानपुर, महाराजगंज बताया। बालक ने बताया कि उसे उसके पिता ने एक दिन पहले अंबेडकरनगर के जहांगीरगंज स्थित मदरसे में दाखिला दिलाया था, लेकिन पढ़ाई से परेशान होकर वह वहां से निकलकर बस से वाराणसी पहुंच गया। भूखे-प्यासे बालक को पुलिस चौकी लाकर भोजन कराया गया और विभिन्न माध्यमों से उसके परिजनों का पता लगाया गया। पुलिस की तत्परता से बालक के पिता से संपर्क हो गया, जिसके बाद वह अपने पुत्र को लेने के लिए महाराजगंज से वाराणसी रवाना हो गए। बालक सकुशल पुलिस संरक्षण में है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button