Madhya Pradesh News अवैध उत्खन की शिकायत करने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
4 दिन पहले कलेक्टर को सौंपा था आवेदन, अब हिरासत में लेने से उठे सवाल

जिला संवाददाता संतोष सिंह चौहान भिंड मध्य प्रदेश
भिंड – कृषि भूमि को नुकसान पहुंचाने वाले अवैध उत्खन के खिलाफ जिला कलेक्टर को आवेदन देने वाले सामाजिक कार्यकर्ता यूवा सोनु चौहान को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने का मामला सामने आया है।जानकारी के अनुसार युवक ने 4 दिन पहले भिडं जिला कलेक्टर को लिखित शिकायती आवेदन देकर रौन थाना अंतर्गत ग्राम कौध में अवैध उत्खन और कृषि भूमि को बर्बाद करने वालों पर कार्रवाई की मांग की थी। अब पुलिस द्वारा उसी युवक को हिरासत में लिए जाने से क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है।घटना के बाद स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों में नाराजगी है।

लोगों का कहना है कि शिकायतकर्ता को सुरक्षा देने के बजाय कार्रवाई करना आवाज दबाने का सुनियोजित षड्यंत्र भी हो सकता है हालांकि पुलिस ने युवक की गिरफ्तारी का कारण बताते हुए एफआईआर में उल्लेख किया कि उक्त युवक सोनू चौहान रेत खदान पर झगड़ा करने की फिराक में था खदान पर मौजूद ग्वालियर डीडी नगर निवासी मनीष पटसरिया के साथ गाली गलोच और झगड़ा कर रहा था दुसरी ओर सोनू चौहान के परिजनों का दावा है की रात्रि में भारी पुलिस बल उनके घर आया और सोनू चौहान को घर से जगा कर अपने साथ ले गया जिसका वीडियो भी परिजनों के पास उपलब्ध है परिजनों द्वारा जिला एसपी महोदय से उक्त मामले की जांच कर न्यायोचित करवाई की मांग की जा रही है।
Subscribe to my channel