ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News पुलिस मुठभेड़ में वांछित शातिर चोर गिरफ्तार, दो लाख की जस्ते की प्लेटें बरामद ।

रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर: थाना शाहपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक शातिर वांछित चोर को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई लगभग 2 लाख रुपये कीमत की 05 जस्ते की प्लेटें, एक अवैध तमंचा, 315 बोर के जिंदा व खोखा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, थाना शाहपुर क्षेत्र में वांछित चल रहे चोर की तलाश में अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर फरार होने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई 05 जस्ते की प्लेटें बरामद हुईं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई जा रही है। साथ ही उसके पास से एक अवैध तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस तथा मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। पुलिस ने घायल अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल भेजते हुए उसके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने इसे चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता बताया है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button