ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News मां के बाद बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, पत्नी और बेटे की कब्र पर फातहा पढ़ने गए युवक की मौत

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

चरखारी/महोबा। एक परिवार पर दुखों का ऐसा पहाड़ टूटा कि जिसने भी घटना सुनी उसकी आंखें नम हो गईं।11दिन पहले छह वर्षीय बेटे की मौत हुई, फिर सदमे में मां ने दम तोड़ दिया और अब पत्नी व बेटे की कब्र पर फातहा पढ़ने गए पिता की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार के तीन मासूम बच्चों के सिर से मां-बाप दोनों का साया उठ गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुब्हान पुत्र बशीर निवासी स्टेशन मोहल्ला, हरपालपुर (जिला छतरपुर) के छह वर्षीय पुत्र हसनैन का 25 मई को हीट वेव के कारण निधन हो गया था। बेटे की मौत का सदमा उसकी मां सहन न कर सकी और तत्काल रजिया खातून (32 वर्ष) बर्दाश्त नहीं कर सकीं और रजिया की मौत हो गई। मां-बेटे के एक साथ उठे जनाजे ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया था। रजिया का मायका चरखारी में होने के कारण उनके भाइयों ने मां-बेटे का अंतिम संस्कार चरखारी में किया था। इसके बाद से सुब्हान गहरे सदमे में थे और अक्सर पत्नी व बेटे को याद कर भावुक हो जाते थे।

बताया जाता है कि शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे सुभान अपनी पत्नी और बेटे की कब्र पर फातहा पढ़ने के लिए कब्रिस्तान गए थे। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटे तो परिजन और रिश्तेदार उनकी तलाश में निकले। खोजबीन के दौरान सुब्हान कब्रिस्तान में अचेत अवस्था में पड़े मिले। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के साले सलीम ने बताया कि सुभान के पैर में किसी जहरीले कीड़े के काटने जैसे निशान भी मिले हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि उनकी मौत जहरीले कीड़े के काटने से हुई हो सकती है। वहीं दूसरी ओर, पत्नी और बेटे की मौत के बाद वह गहरे मानसिक सदमे में भी थे। फिलहाल उनकी मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। इस हृदयविदारक घटना के बाद सुब्हान के दो बेटियों और एक बेटे के सिर से मां-बाप दोनों का साया उठ गया है। लगातार हुई तीन मौतों से परिवार और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे क्षेत्र में इस घटना को लेकर शोक और संवेदना का माहौल बना हुआ है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button