ब्रेकिंग न्यूज़
mathura uttar Pradesh News मथुरा में पति पत्नी ने एक दूसरे को गोली मार उतारा मौत के घाट

न्यूज़ मेंबर श्याम शर्मा मथुरा, उत्तर प्रदेश
मथुरा से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद ने ऐसा खौफनाक मोड़ ले लिया कि दोनों ने एक-दूसरे पर गोली चला दी। घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। देर रात हुई इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामला मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र स्थित सूर्य नगर कॉलोनी का है। जानकारी के मुताबिक पति-पत्नी किराए के मकान में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि पिछले दो से तीन दिनों से दोनों के बीच लगातार विवाद और कहासुनी चल रही थी। देर रात अचानक गोली चलने की आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया।




Subscribe to my channel