ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News प्रेम प्रसंग में रची गई हत्या की साजिश का खुलासा

पुलिस मुठभेड़ में वांछित हत्यारोपी घायल गिरफ्तार, मुख्य अभियुक्ता भी दबोची गई ।

रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर। थाना सिखेड़ा पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने हत्या के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक शातिर एवं वांछित हत्याभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस की कॉम्बिंग के दौरान मामले की मुख्य अभियुक्ता को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार संयुक्त टीम क्षेत्र में संदिग्धों की तलाश में अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। इसके अलावा कॉम्बिंग अभियान के दौरान मामले में शामिल मुख्य अभियुक्ता को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो वाहन, एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया। साथ ही मृतक विकसित उर्फ रॉकी का पासपोर्ट, चेकबुक, आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड तथा वाहन की आरसी सहित अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि मुख्य अभियुक्ता की निशानदेही पर मृतक का पर्स भी बरामद किया गया, जिसमें तीन डेबिट कार्ड, 196 रुपये नकद, एक अंडरवियर तथा रक्तरंजित अंगोछा/स्वापी बरामद हुई है। बरामद सामान को जांच के लिए कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है तथा घटना से जुड़े अन्य तथ्यों को भी खंगाला जा रहा है। इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिससे हत्या के मामले का पर्दाफाश होने में महत्वपूर्ण मदद मिली है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button