ब्रेकिंग न्यूज़

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 241 बस्तरिया बटालियन के द्वारा दिनांक 05 जून 2026 को सेडवा स्थित बटालियन मुख्यालय के कैम्प परिसर के क्षेत्र में भव्य वृक्षारोपण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कुल 165 पौधे लगाये गये।

इस कार्यकम के मुख्य अतिथि संजय कुमार द्वितीय कमान अधिकारी ने उपस्थित सभी अधिकारी एवं जवानों को सम्बोधित करते हुए बताया कि आज पूरी दुनिया जलवायु परिवर्तन और बढ़ते प्रदूषण जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है। प्राकृतिक संतुलन को बनाए रखने और शुध्द वायु सुनिश्चित करने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। आज हम सबको इसके लिए जागरूक होकर आने वाली पीढियों के लिए एवं प्र्यावरण को बचाने के लिए अधिकाधिक पौधे लगाने की आवश्यकता है।

इस कार्यकम में निरंजन कुमार निराला उप कमाण्डेट, प्रमोद कुमार मीना उप कमाण्डेट एवं 241 बस्तरिया बटालियन के अधिनस्थ अधिकारी एवं सारे जवान मौजूद रहे

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button