Uttar Pradesh News 15 हजार के इनामी बदमाश का अंततः हुआ हिसाब, पुलिस मुठभेड़ में घायल होकर दबोचा गया फरार अभियुक्त

रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश
मुजफ्फरनगर: थाना सिखेड़ा पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब वर्ष 2022 से फरार चल रहे 15 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा, 01 जिंदा कारतूस एवं 01 खोखा कारतूस (.315 बोर) बरामद किया गया है। घायल अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जबकि उसके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी वर्ष 2022 से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था। आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश गया है कि कानून से बचकर भागने वालों को अंततः पुलिस के सामने जवाब देना ही पड़ेगा।




Subscribe to my channel