ब्रेकिंग न्यूज़

Jharkhand News झारखंड में विवादित पुलिस अधिकारियों पर सख्ती की तैयारी, फील्ड से हटाने के लिए बनेगी गोपनीय सूची

लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे अधिकारियों पर गिरेगी गाज, फील्ड पोस्टिंग से हटाने की तैयारी

ब्यूरो चीफ मिथिलेश पांडे धनबाद झारखण्ड

सीएम के निर्देश के बाद झारखंड में दागी अधिकारियों पर एक्शन तेज, थानेदारों की होगी बड़े पैमाने पर अदला-बदली जनहित और जांच व्यवस्था सुधारने के लिए झारखंड में विवादित अफसरों की स्क्रीनिंग शुरू रांची। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद झारखंड पुलिस और प्रशासनिक तंत्र में विवादों में रहे अधिकारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके तहत ऐसे पदाधिकारियों की पहचान की जा रही है, जो जनता के बीच तैनात रहते हुए लगातार शिकायतों और विवादों में घिरे रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, खासकर थानेदार स्तर के उन अधिकारियों की सूची तैयार की जा रही है जिन पर लापरवाही, भ्रष्टाचार या अनुशासनहीनता के आरोप रहे हैं। ऐसे अधिकारियों को फिलहाल फील्ड पोस्टिंग से हटाकर अन्य इकाइयों में भेजे जाने की योजना है।


बताया जा रहा है कि जिन अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच लंबित है या जिनकी कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठते रहे हैं, उन्हें भी इस सूची में शामिल किया जा रहा है। इसके लिए गोपनीय रिपोर्ट तैयार कर उच्च स्तर पर समीक्षा की जा रही है। हाल के दिनों में सामने आए कुछ मामलों के बाद यह निर्णय और तेज हुआ है। बोकारो में छात्रा अपहरण मामले में लापरवाही के आरोपों के बाद संबंधित थानेदार और अनुसंधानकर्ता पर कार्रवाई की गई थी, जबकि चतरा जिले में रिश्वत मांगने के आरोप में थानेदार और एसआई को निलंबित किया गया था। अधिकारियों के मुताबिक आने वाले दिनों में राज्य में बड़े पैमाने पर थानेदारों के तबादले और पुनः पदस्थापन की संभावना है, जिससे पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक जवाबदेह और प्रभावी बनाया जा सके।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button