Madhya Pradesh News फॉर्मर आई डी को लेकर किसानों ने सौंपा ज्ञापन

रिपोर्टर नरेंद्र खांडेकर खरगोन मध्य प्रदेश
वन अधिकार पट्टा धारक किसानों ने फॉर्मर आई डी बनाने की मांग को लेकर अनुविभागीय अधिकारी के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार नरेंद्र मुवेल को सौंपा। बुधवार को विकासखंड के ग्राम झिरन्या के आदिवासी किसान अपना मांग पत्र लेकर एसडीएम कार्यायल आए। ज्ञापन में किसानों ने बताया कि हम सभी आदिवासी किसान ग्राम झिरन्या के निवासी है, ग्राम पंचायत झिरन्या सौ प्रतिशत आदिवासी ग्राम पंचायत है। इसमें सभी आदिवासी किसानों को वन अधिकार पट्टा मिला हुआ है और सभी किसान इस कृषि भूमि पर अपना कृषि कार्य करते हैं। खेती में फसल के लिय हमें खाद की आवश्यकता होती है, लेकिन सोसायटी द्वारा बिना फॉर्मर आई डी के खाद नहीं दिया जाता है। खाद न मिलने से हमारी फसल का नुकसान होता है। इस ज्ञापन के माध्यम से हमारी मांग हे कि हम वन अधिकार पट्टा धारी किसानों की फॉर्मर आई डी जल्द से जल्द बनवाई जाए। ताकि हम खाद लेकर अपनी फसलों को नुकसानी से बचा सके । इस अवसर पर भाजपा नेता गजेन्द्र सिंह पटेल
रेवलसिंह घोसला, , रामा लक्ष्मण, छगन गनस्या, किशोर कुतरिया, मंशाराम हीरा, प्रताप रेवाल, मंशाराम कालु सहित बड़ी संख्या में ग्राम के किसान उपस्थित थे बाइट




Subscribe to my channel