ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News तमिलनाडु में बंधक बनाए गए जांजगीर-चांपा के 41 श्रमिकों सहित 50 लोगों की होगी सुरक्षित वापसी

रिपोर्टर मनोज मानिकपुरी कोरबा छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से रोजगार की तलाश में तमिलनाडु गए श्रमिकों को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले के देवांणक्कम ग्राम में काम कराने के बहाने ले जाए गए जांजगीर-चांपा के 41 श्रमिकों सहित कुल 50 लोगों को बंधक बना लिया गया था। इन श्रमिकों से वहां जबरन कार्य कराया जा रहा था और उन्हें उचित मजदूरी भी नहीं दी जा रही थी। मामले की शिकायत मिलने पर तिरुवल्लूर जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इन श्रमिकों का रेस्क्यू (बचाव) कर लिया है।कलेक्टर ने लिया तत्काल संज्ञानमामले की गंभीरता को देखते हुए जांजगीर-चांपा के कलेक्टर जन्मजय महोबे ने तत्काल संज्ञान लिया। जिला प्रशासन ने तुरंत तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिला प्रशासन और वहां के स्थानीय अधिकारियों से संपर्क साधा। आवश्यक तालमेल बिठाने के बाद, स्थानीय प्रशासन और एक संबंधित एनजीओ (NGO) की मदद से सभी श्रमिकों को सकुशल मुक्त कराया गया। मुक्त कराए गए लोगों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

​कलेक्टर ने फोन पर जाना हालचाल ​रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान कलेक्टर श्री महोबे ने स्वयं दूरभाष (फ़ोन) पर श्रमिकों से बात की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने श्रमिकों को ढांढस बंधाया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वे तत्काल जिला प्रशासन को सूचित करें। उन्होंने आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन पूरी मजबूती से उनके साथ खड़ा है और उनकी सुरक्षित गृह राज्य वापसी सुनिश्चित की जाएगी। ​भोजन, टिकट और आर्थिक सहायता की व्यवस्था ​श्रम पदाधिकारी समीर मिश्रा ने जानकारी दी कि जिला प्रशासन द्वारा श्रमिकों की सुरक्षित वापसी के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। तिरुवल्लूर प्रशासन द्वारा मुक्त कराए गए सभी श्रमिकों के लिए भोजन, यात्रा टिकट और अन्य आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई गई है। इसके साथ ही उन्हें ‘अवमुक्ति प्रमाण पत्र’ (Release Certificate) भी प्रदान किए गए हैं। ​प्रशासन लगातार श्रमिकों और वहां के अधिकारियों के संपर्क में बना हुआ है ताकि जब तक श्रमिक अपने गृह ग्राम नहीं पहुंच जाते, तब तक उचित समन्वय बना रहे। इसके अलावा, श्रमिकों को आवश्यक आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button