ब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh News मथुरा के राया में चाय की दुकानों पर बिक रहा गांजा
गांजा बेचते तस्कर का साइलेंट वीडियो हुआ वायरल पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिपोर्टर पुष्पेंद्र कुमार मथुरा उत्तर प्रदेश
ऑपरेशन प्रहार: राया पुलिस ने 661 ग्राम गांजा के साथ आरोपी को दबोचा
मथुरा में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत थाना राया पुलिस ने एक आरोपी को 661 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपी भूपेन्द्र पुत्र स्वर्गीय राजवीर सिंह, निवासी गांव बिरहना थाना राया को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से 661 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ गांजा बरामद हुआ बरामदगी के आधार पर थाना राया में एन डी पी एस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम सहित तीन मामले दर्ज हैं पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।




Subscribe to my channel