ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News मीनाक्षी चौक बना जाम का जंक्शन, रोजाना घंटों फंस रही जनता!

रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर। शहर के सबसे व्यस्त चौराहों में शामिल मीनाक्षी चौक पर लगातार लगने वाले जाम ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। हालात यह हैं कि सुबह से लेकर शाम तक चौक के चारों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती हैं, जिससे राहगीरों, स्कूली बच्चों, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मीनाक्षी चौक पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव, अव्यवस्थित पार्किंग और सड़क किनारे अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम की स्थिति बन जाती है। कई बार एम्बुलेंस और अन्य आपातकालीन वाहन भी जाम में फंस जाते हैं, जिससे गंभीर स्थिति पैदा हो जाती है। जनता का आरोप है कि समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन इसके स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम दिखाई नहीं दे रहा। लोगों ने ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने, अतिक्रमण हटाने और चौक पर प्रभावी यातायात प्रबंधन की मांग की है। शहरवासियों का कहना है कि यदि जल्द ही कोई समाधान नहीं निकाला गया तो आने वाले दिनों में स्थिति और भी विकराल हो सकती है। अब सभी की निगाहें प्रशासन पर टिकी हैं कि आखिर मीनाक्षी चौक के जाम से जनता को कब राहत मिलेगी।
📢 सवाल बड़ा है:
“मीनाक्षी चौक के जाम का आखिर कब निकलेगा समाधान, या यूं ही रोज़ परेशान होती रहेगी जनता?”

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button