ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News ग्राम अभाऊ में आयोजित हुआ स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, किशोर-किशोरियों एवं महिलाओं को दी गई स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

खबर छतरपुर जिले की जनपद पंचायत गौरिहार से। आईसेक्ट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरिहार द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के अंतर्गत दिनांक 02 जून 2026 को ग्राम पंचायत अभाऊ में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में प्रशिक्षक जूनियर डॉक्टर श्रीमती भावना राजे प्रजापति ने किशोर-किशोरियों एवं महिलाओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता, पोषण, एनीमिया से बचाव, व्यक्तिगत स्वच्छता तथा स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि स्वस्थ जीवन के लिए संतुलित आहार, नियमित दिनचर्या और स्वच्छता का पालन अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में आशा कार्यकर्ता श्रीमती सुनीता अहिरवार, आशा कार्यकर्ता श्रीमती दीपा चतुर्वेदी, साथिया कु. चाहत अहिरवार एवं पंच श्री महेश अहिरवार का विशेष सहयोग रहा।

इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देने के लिए प्रेरित किया गया।

संदेश :
“स्वस्थ किशोर-किशोरी, स्वस्थ महिला और स्वस्थ परिवार ही सशक्त समाज की पहचान है। आइए, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनें और दूसरों को भी जागरूक करें।”

आयोजक :
आईसेक्ट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरिहार

प्रशिक्षक जूनियर डॉक्टर :
श्रीमती भावना राजे प्रजापति

पद :
* जनपद सदस्य, वार्ड क्रमांक 14, पलटा
* जनपद पंचायत गौरिहार, जिला छतरपुर (म.प्र.)
* महिला जिला अध्यक्ष, अखिल भारतीय कुंभकार संघ शाखा छतरपुर

“स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है।”

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button