ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News हत्या की गुत्थी सुलझी: पुलिस मुठभेड़ में शातिर कातिल घायल, शव और हथियार बरामद,

सिखेड़ा-भोपा पुलिस की बड़ी कामयाबी

रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश

हत्या के सनसनीखेज मामले का सफल खुलासा करते हुए थाना सिखेड़ा एवं थाना भोपा पुलिस की संयुक्त टीम ने पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक शातिर हत्याभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने मृतक का शव बरामद कर लिया।
अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध शस्त्र भी बरामद किया गया।

पुलिस की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से हत्या की पूरी साजिश का पर्दाफाश हुआ।
आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजते हुए आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

“कातिल समझ रहा था बच निकलेगा, लेकिन पुलिस की घेराबंदी में मुठभेड़ के बाद चढ़ा हत्थे — शव और हथियार बरामद कर हत्या कांड का हुआ खुलासा।”

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button