Madhya Pradesh News पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस सेवा से सेवानिवृत्ति हुवे पुलिस अधिकारी को किया गया सम्मानित

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश
पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री रजत सकलेचा द्वारा आज सभागार, पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित कार्यक्रम में जिला पुलिस बल छतरपुर, पुलिस सेवा से दिनांक 31 मई 2026 को सेवानिवृत हुवे पुलिस अधिकारी सहायक उप निरीक्षक नसीम खान को सम्मानित किया गया।
सेवानिवृत हुवे सहायक उप निरीक्षक नसीम खान जिला छतरपुर एवं जिला पन्ना के विभिन्न थानों में तथा वर्तमान में जिला विशेष शाखा छतरपुर में सेवाएं दे रहे थे। उक्त सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारी द्वारा 37 वर्ष 6 माह से अधिक समय तक पुलिस विभाग में सेवाएं दी गई।
अधिवर्षता सेवा पूर्ण करने पर पुलिस अधिकारी को उपहार भेंट करते हुए शाल, श्रीफल, पुलिस स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
पुलिस अधीक्षक छतरपुर ने आयोजित कार्यक्रम में सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारी को उनके किए गए कार्यों की प्रशंसा कर मंगलमय जीवन व अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दी गई। सेवानिवृत हुवे पुलिस अधिकारी के बच्चों के व्यवसाय को जानकर उज्जवल भविष्य की कामनाएं की।
सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारी द्वारा कार्यक्रम में अपने सेवाकाल के अनुभव साझा किये गये। जिससे उपस्थित जूनियर पुलिस कर्मचारियों को प्रेरणा मिली।
आयोजित कार्यक्रम में रक्षित निरीक्षक रक्षित केंद्र पूर्णिमा मिश्रा, संबंधित पुलिस अभिलेख अधिकारी, सेवानिवृत पुलिस अधिकारी एवं उनके परिजन तथा जूनियर पुलिस कर्मचारी उपस्थित रहे।




Subscribe to my channel