ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : शक्तिनगर थाना ने वापस कराये 3000/-हजार रुपये

रिपोर्टर चन्द्रिका प्रसाद उत्तर प्रदेश

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा साइबर अपराध एंव अपराधियों के विरुध्द चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे एंव श्रींमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार के निर्देशन मे व क्षेत्राधिकारी महोदय के पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर श्री सतेन्द्र कुमार राय के कुशल नेतृत्व में थाना शक्तिनगर टीम के द्वारा आवेदक सैयद अली पुत्र वकील अली निवासी बस स्टैण्ड शक्तिनगर थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र के साथ किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फ्राड कर के धनराशि को ट्रांसफर करा लिया गया था। जिसके क्रम में त्वरित कार्यवाही करते हुये बैंक से पत्राचार करके फ्राड हुई धनराशि को होल्ड कराकर MRM portal के माध्यम से कुल 3000/- रुपये आवेदक के मूल खाते में सफलतापुर्वक वापस कराया गया। जिस पर आवेदक द्वारा श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के साथ साथ साइबर क्राइम पुलिस थाना शक्तिनगर के अधिकारी/कर्मचारीगण की भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी।


प्राप्त धनराशि का विवरण – 3000/-रु0
बरामद करने वाली टीम का विवरण –
1. प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र कुमार राय थाना शक्तिनगर , सोनभद्र
2. उ0नि0 रंजित कुमार साइबर प्रभारी थाना शक्तिनगर सोनभद्र
3. उ0नि0 रामबचन सिंह यादव थाना शक्तिनगर , सोनभद्र
4. म0का0 नीलम सिंह थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र
नोटः- ♦️ किसी अज्ञात व्यक्ति को अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड,पासपोर्ट या किसी परिचित का नाम/ मोबाइल नंबर एवं बैंकिग सुरक्षा हेतु अपना अकाउंट नंबर,नेट बैंकिंग की जानकारी, पासवर्ड, ओटीपी शेयर न करें।
♦️साइबर अपराध की घटना होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर कॉल या नजदीकी थाने पर रिपोर्ट या cybercrime.gov.in पर लॉगिन कर तुरन्त शिकायत दर्ज करायें।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button