Uttar Pradesh News : शक्तिनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: साइबर ठगी के शिकार युवक के ₹8 हजार खाते में कराए वापस
रिपोर्टर चन्द्रिका प्रसाद उत्तर प्रदेश
सोनभद्र: जनपद सोनभद्र के शक्तिनगर थाना पुलिस ने साइबर ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित के ₹8,000 सफलतापूर्वक वापस कराकर उसे बड़ी राहत दिलाई। पुलिस की इस कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है। पुलिस अधीक्षक श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सतेन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में साइबर टीम ने पीड़ित चाँद मोहम्मद अंसारी, निवासी बस स्टैंड शक्तिनगर, की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की। अज्ञात साइबर ठग द्वारा उनके खाते से धोखाधड़ी कर ₹8,000 ट्रांसफर करा लिए गए थे। शिकायत मिलते ही पुलिस ने संबंधित बैंक से पत्राचार कर ठगी गई राशि को होल्ड कराया तथा निर्धारित प्रक्रिया पूरी कराते हुए पूरी धनराशि पीड़ित के मूल बैंक खाते में वापस करा दी। अपनी मेहनत की कमाई वापस मिलने पर चाँद मोहम्मद अंसारी ने पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक तथा शक्तिनगर थाना साइबर टीम का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:
- प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र कुमार राय
- उपनिरीक्षक एवं साइबर प्रभारी रंजीत कुमार
- उपनिरीक्षक रामबचन सिंह यादव
- महिला कांस्टेबल नीलम सिंह
साइबर सुरक्षा के लिए पुलिस की अपील:
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ अपना OTP, बैंक खाता विवरण, पासवर्ड, नेट बैंकिंग जानकारी, आधार, पैन या अन्य व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।


Subscribe to my channel