Jharkhand News एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने किया बाघमारा थाना का निरीक्षण, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

ब्यूरो चीफ मिथिलेश पांडे धनबाद झारखण्ड
बाघमारा थाना पहुंचे नवपदस्थापित एसडीपीओ, कांडों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश
अपराध नियंत्रण के साथ जनता का विश्वास जीतना भी प्राथमिकता : एसडीपीओ अजीत कुमार विमल
लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान पर एसडीपीओ का जोर
बाघमारा (धनबाद)। बाघमारा पुलिस अनुमंडल के नवपदस्थापित एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने शुक्रवार को बाघमारा थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर का जायजा लेने के साथ-साथ लंबित कांडों की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ ने थाना प्रभारी अजीत कुमार एवं अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न मामलों की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अवर निरीक्षकों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी मामलों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध अनुसंधान सुनिश्चित किया जाए तथा लंबित कांडों का शीघ्र निष्पादन किया जाए।
एसडीपीओ ने कहा कि अपराध नियंत्रण के साथ-साथ आम जनता का विश्वास जीतना भी पुलिस की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इसके लिए पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आम लोगों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करना चाहिए तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना चाहिए।
उन्होंने थाना स्तर पर बेहतर पुलिसिंग, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने पर भी विशेष बल दिया।



Subscribe to my channel