Chhattisgarh News आधे घंटे में सराफा बाजार ज्वेलरी दुकान की चोरी का पर्दाफाश, दो महिला आरोपी गिरफ्तार, 100% माल बरामद

ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़
जिला – कोरिया (छत्तीसगढ़)
थाना – बैकुण्ठपुर
पुलिस अधीक्षक कोरिया के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. सुरेशा चौबे के नेतृत्व तथा मार्गदर्शन में थाना बैकुण्ठपुर एवं साइबर सेल की विशेष टीम द्वारा उत्कृष्ट एवं त्वरित कार्रवाई करते हुए सराफा बाजार स्थित ज्वेलरी दुकान में हुई चोरी का मात्र आधे घंटे में सफलतापूर्वक पर्दाफाश कर दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा चोरी गए आभूषणों की 100 प्रतिशत रिकवरी की गई।

दिनांक 28.05.2026 को बैकुण्ठपुर स्थित एक ज्वेलरी दुकान में ग्राहक बनकर पहुंची दो महिलाओं द्वारा लगभग ₹62,000 मूल्य के सोने एवं चांदी के आभूषण चोरी कर लिए गए थे। घटना की सूचना प्राप्त होते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. सुरेशा चौबे ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना बैकुण्ठपुर एवं साइबर सेल की संयुक्त विशेष टीम गठित कर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. सुरेशा चौबे स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे तथा बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर त्वरित जांच करते हुए आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की गई।
पुलिस टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए दोनों महिला आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिनके द्वारा चोरी की घटना स्वीकार की गई। आरोपियों के कब्जे से चोरी गए लगभग ₹62,000 मूल्य के सोने एवं चांदी के आभूषण पूर्णतः बरामद (100% रिकवरी) कर लिए गए।
गिरफ्तार आरोपी:
खुशबू सोनवानी, उम्र 19 वर्ष
सुनीता सोनवानी, उम्र 35 वर्ष
दोनों निवासी केनापारा, जिला कोरिया (छत्तीसगढ़) हैं।
आरोपियों के विरुद्ध थाना बैकुण्ठपुर में अपराध क्रमांक 171/2026, धारा 305(अ), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
कोरिया पुलिस की तत्परता, तकनीकी दक्षता एवं पेशेवर कार्यशैली के परिणामस्वरूप चोरी की घटना का शीघ्र खुलासा कर 100 प्रतिशत माल बरामद किया गया, जिससे व्यापारियों एवं आम नागरिकों में सुरक्षा एवं पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक सुदृढ़ हुआ है।
प्रमुख उपलब्धियां
✅ आधे घंटे में चोरी का खुलासा
✅ दो महिला आरोपी गिरफ्तार
✅ लगभग ₹62,000 मूल्य के चोरी गए आभूषण बरामद
✅ 100% माल रिकवर
✅ थाना बैकुण्ठपुर एवं साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई
कोरिया पुलिस – आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प



Subscribe to my channel