ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News छत्तीसगढ़ राज्य की जांजगीर चांपा जिले की एक चमकता सितारा है जो की बहुत ही जल्द पर्दे पर नजर आने वाली है।

हम बताना चाहेंगे उस अभिनेत्री का नाम प्रियांशी जायसवाल है।

ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़

नाम: प्रियांशी जायसवाल
जन्म तिथि: 06/09/2005
पिता का नाम: धीरेन्द्र जायसवाल
माता का नाम: संध्या देवी जायसवाल
ऊंचाई: 5 फीट 3 इंच
शहर: जांजगीर–चांपा, छत्तीसगढ़
वर्तमान निवास: रायपुर
शिक्षा: बी.कॉम (अध्ययनरत)

इंस्टाग्राम: true_priyanshi

मेरा नाम प्रियांशी जायसवाल है। मैं मूल रूप से जांजगीर–चांपा, छत्तीसगढ़ से हूं और वर्तमान में रायपुर में रहती हूं, जबकि मेरी पूरी फैमिली जांजगीर–चांपा में रहती है। मेरी शुरुआती शिक्षा जांजगीर–चांपा से हुई है और मैं वर्तमान में बी.कॉम की पढ़ाई कर रही हूं।

मेरी फिल्मी दुनिया की शुरुआत Madspace Academy से हुई, जहां मैंने एक्टिंग क्लासेस लीं। वहीं से मुझे एहसास हुआ कि अभिनय और फिल्मी दुनिया ही मेरी असली पहचान और जुनून है।

इसके बाद मैं रायपुर आई, जहां मैंने Madspace Academy से कथक और बॉलीवुड डांस की ट्रेनिंग ली। साथ ही, मैंने भिलाई में लगभग चार से पांच महीनों तक थिएटर किया, जिससे मेरी अभिनय क्षमता और स्टेज प्रेजेंस को और मजबूती मिली।

मैंने सार्थक TMT परिवार के लिए एक बायोग्राफी फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई। इसके बाद मेरा प्रोजेक्ट राजस्थान में हुआ, हॉरर फिल्म “लव इत्र” में, जो OTT प्लेटफॉर्म के लिए बनाई गई है और जल्द रिलीज होने वाली है।

इसके अलावा, मैंने उत्तर प्रदेश में “गांव का शोर” नामक फीचर फिल्म में काम किया है। साथ ही, “पेरी 2” CG म्यूजिक एल्बम सहित कई कमर्शियल और सरकारी विज्ञापनों में भी अभिनय किया है।

हाल ही में मैंने कवर्धा में छत्तीसगढ़ी फिल्म “हमरे लव स्टोरी” में काम किया है, जो मेरी पहली छत्तीसगढ़ी फिल्म है। इस फिल्म की शूटिंग हाल ही में पूरी हुई है और मैं अपनी इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हूं। यह प्रोजेक्ट मेरे अभिनय सफर का एक बेहद खास और यादगार हिस्सा है।

एक चमकता हुआ सितारा जो कि छत्तीसगढ़ राज्य की जांजगीर चांपा जिले की रहने वाली है और अपनी टैलेंट को फिल्मों के माध्यम से दिखाना चाहती है प्रियांशी जायसवाल एक अच्छी खूबसूरत अदाकारी करने में माहिर है और आजकल मॉडलिंग के जरिए फिल्मों में कदम रखना इंस्टाग्राम से फिल्मों में कदम रखना एक मिसाल है जो की छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री को अच्छी कलाकार मिल जाती है पहले ऐसा था कि खोजने पर भी नहीं मिलते थे अभिनेत्री आज ऐसा स्थिति आ गया है कि अभिनेत्री की कमी नहीं है छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक कलाकार अपनी अदाकारी दिखाते हैं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button