Madhya Pradesh News तंबाकू निषेध एवं नशा मुक्ति अभियान

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश
खबर छतरपुर जिले की जनपद पंचायत गौरिहार के ग्राम पंचायत हटवा से है जहां आज दिनांक 29. 5 . 2026 ग्राम पंचायत हटवा में तंबाकू निषेध एवं नशा मुक्ति अभियान के तहत किशोर एवं किशोरियों एवं
ग्रामीणों को जागरूक करने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान में आशा कार्यकर्ता श्रीमति तारा सिंह एवं कुमारी जयदेवी अहिरवार, साथिया कुं. भानु प्रताप के सहयोग से विभिन्न गतिविधियां संचालित की गईं।
कार्यक्रम के दौरान मोहल्ला एवं गांव में जाकर ग्राम वासियों एवं किशोर-किशोरियों को तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। साथ ही रंगोली एवं दीवार लेखन के माध्यम से जनजागरूकता संदेश दिए गए, जिससे लोगों को नशा मुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
प्रशिक्षण जूनियर डॉक्टर श्रीमति भावना राजे नरेंद्र प्रजापति, उमंग स्वास्थ्य केंद्र गौरिहार, जिला छतरपुर द्वारा किशोर-किशोरियों को नशा मुक्ति के विषय में विस्तारपूर्वक समझाइश दी गई। उन्होंने युवाओं एवं ग्रामीणजन से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने एवं नशे से दूर रहने का आह्वान किया।
इस अभियान का उद्देश्य समाज में जागरूकता फैलाकर युवाओं को नशे की लत से बचाना एवं स्वस्थ भविष्य की ओर प्रेरित करना है।


Subscribe to my channel