ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News एटा में भागवत कथा पंडाल में हर्ष फायरिंग, दो आरोपी गिरफ्तार, लाइसेंसी राइफल और बंदूक बरामद

रिपोर्टर पिंटू शर्मा एटा उत्तर प्रदेश

एटा जनपद के अवागढ़ थाना पुलिस ने ग्राम कुसवा में आयोजित भागवत कथा पंडाल में हर्ष फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक लाइसेंसी राइफल और एक लाइसेंसी डीबीबीएल बंदूक बरामद की है।

यह मामला ग्राम कुरसवा में भागवत कथा के दौरान हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद सामने आया। सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवागढ़ थाने में आयुध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अवागढ़ पुलिस ने इस मामले में वांछित रघुराज सिंह (45 वर्ष) पुत्र बाबू सिंह तथा भूरी सिंह (50 वर्ष) पुत्र चंद्रपाल सिंह को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी ग्राम कुसवा, थाना अवागढ़ के निवासी हैं।

पूछताछ के बाद पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई लाइसेंसी राइफल और डीबीबीएल बंदूक बरामद कर ली है।

रिपोर्टर
पिंटू शर्मा
एटा उत्तर प्रदेश

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button