ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News अड़ी बाजी कर पैसा मांगने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पेश किया गया न्यायालय

रिपोर्टर चन्द्रिका प्रसाद उत्तर प्रदेश

दिनांक 27.05.26- पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री षियाज के.एम. (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रीय सिन्हा (भापुसे) के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक विन्ध्यनगर श्री उमेश कुमार प्रजापति के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बैंढ़न अशोक सिंह परिहार के चौकी प्रभारी सासन संदीप नामेदव के नेतृत्व में गठित टीम को हिर्रवाह में बीती रात को सिंगरौली महोत्सव में लौट रहे रामप्रकाश वैश्य और उनके साथियों से रंगदारी मांगने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
* घटना विवरण-
दिनांक 26.05.2026 की दरम्यानी रात को फरियादी रामप्रकाश वैश्य निवासी तियरा अपने साथियों के साथ अपनी इनोवा कार से सिंगरौली महोत्सव प्रोग्राम देखकर बापस घर लौट रहा था रात करीबन 12.00 बजे हिर्रवाह पहुचते ही तीन चार पहिया वाहन में सवार लोगो के द्वारा इनोवा को घेऱकर रुकवाया और शराब पीने के पैसा मांगने लगे नही देने पर फरियादी व उसके साथियों के साथ चार पहिया वाहन में बैठे चंदन पुरी व बबुआराम वैश्य व अन्य साथियों के द्वारा मारपीट की तथा इनोवा गाडी में तोडफोड कर नुकसान पहुंचाया और मौके से फरार हो गये थे।
पुलिस चौकी सासन द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये आज दिनांक को दो आरोपी चंदन पुरी पिता राजेन्द्र पुरी उर्फ दद्दू पूरी उंम्र 23 वर्ष निवासी बिलासपुर तथा बबुआराम वैश्य पिता सियाराम वैश्य उम्र 21 वर्ष निवासी तियरा चौकी सासन थाना वैढन जिला सिंगरौली म.प्र. को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन जप्त किया गया।
आरोपी चंदन पुरी पूर्व मे कई अपराध घटित घर चुका है इसके पूर्व में भी अवैध रुप से रास्ता रोककर पैसा वसूलने के आरोप में जेल में निरुद्ध रह चुका है जिसका प्रकरण न्यायालय में चल रह रहा है।

गिरफ्तार सजा दोनों आरोपियों को आज दिनांक 28 मई 2026 को माननीय न्यायालय पेश किया गया है

*सराहनीय भूमिका- थाना प्रभारी बैढ़न श्री अशोक सिंह के नेतृत्व में गठित टीम उपनिरी.संदीप नामदेव, सउनि. विजय अग्निहोत्री, प्रआर सुमत कुमार, हेमराज पटेल, संतोष साकेत प्रवीण तिवारी, राजकुमार शाक्य, राहुल सिंह, मुकेश पटेल का सराहनीय योगदान रहा।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button