Jharkhand News महेशपुर डंप में CISF का शिकंजा, संदिग्ध पेलोडर मशीन जब्त

ब्यूरो चीफ मिथिलेश पांडे धनबाद झारखण्ड
अवैध कोयला कारोबार पर CISF की बड़ी कार्रवाई, पेलोडर मशीन कब्जे में
महेशपुर कोयला डंप में देर रात छापेमारी, मशीन जब्त कर मधुबन थाना को सौंपा गया
गुप्त सूचना पर CISF का एक्शन, कोयला कारोबारियों में मचा हड़कंप
कतरास: महेशपुर कोयला डंप क्षेत्र में सीआईएसएफ ने अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध पेलोडर मशीन को जब्त किया है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में कोयला कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर रात करीब एक बजे सीआईएसएफ को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि महेशपुर कोयला डंप में एक पेलोडर मशीन संदिग्ध स्थिति में खड़ी है और उसका इस्तेमाल अवैध कोयला कारोबार में किया जा सकता है। सूचना मिलते ही सीआईएसएफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विशेष टीम गठित कर छापेमारी अभियान चलाया।
छापेमारी के दौरान टीम ने मौके से पेलोडर मशीन को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए मशीन को आगे की कार्रवाई के लिए मधुबन थाना को सौंप दिया गया।
फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि उक्त मशीन वहां किसके द्वारा लाई गई थी और उसका उपयोग किस उद्देश्य से किया जाना था। साथ ही इस मामले में शामिल लोगों की पहचान भी की जा रही है।




Subscribe to my channel