ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News भारत के प्रथम प्रधानमंत्री Jawaharlal Nehru की पुण्यतिथि 27 मई को जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा श्रद्धापूर्वक मनाई गई

रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदेश

इस अवसर पर संजय कपूर पूर्व विधायक, बिलासपुर के कैंप कार्यालय, निकट गांधी समाधि पर पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके द्वारा किए गए राष्ट्र निर्माण के कार्यों को स्मरण किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक संजय कपूर ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे। उन्होंने देश को लोकतंत्र, शिक्षा, वैज्ञानिक सोच एवं विकास की मजबूत नींव प्रदान की। उनके आदर्श आज भी देशवासियों को प्रेरणा देते हैं।

AICC सदस्य मुतिउर रहमान खां ने कहा कि नेहरू जी ने देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत करने का कार्य किया। उनका योगदान भारतीय राजनीति और लोकतंत्र के इतिहास में सदैव अमिट रहेगा।

जिलाध्यक्ष निक्कू पंडित ने कहा कि पंडित नेहरू का जीवन संघर्ष, त्याग और राष्ट्र सेवा का प्रतीक था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उनके बताए मार्ग पर चलकर देशहित में कार्य करना चाहिए।

शहर अध्यक्ष बाकर अली खां ने कहा कि नेहरू जी ने युवाओं और बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए अनेक ऐतिहासिक कार्य किए, जिन्हें देश हमेशा याद रखेगा।

इस अवसर पर साहिर रज़ा खान, नोमान मुमताज़, दुर्गेश मौर्य, कपिल चौधरी, जमील मियां, भूरा खां, शवाज़ खान, मोईन पठान, चितरंजन प्रसाद, रामगोपाल सैनी, अली रज़ा, सरताज़ सैफी आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button