ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News गणराजा म्यूजिक की भावनात्मक प्रस्तुति — “जियत जियत मर जाऊँ”।

सुमन त्यागी छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री की बेहतरीन अभिनेत्री हैं।

ब्यूरो चीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ी संगीत जगत में एक और भावनात्मक और दिल को छू लेने वाला म्यूजिक वीडियो “जियत जियत मर जाऊँ” जल्द ही दर्शकों के बीच आने वाला है। प्रेम, त्याग और समर्पण की भावनाओं से सजी यह प्रस्तुति दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाने का दावा करती है।
इस म्यूजिक वीडियो में पहली बार नरेंद्र कुर्के और सुमन आरोही की जोड़ी नजर आएगी। दोनों कलाकारों ने अपने सशक्त अभिनय और भावनात्मक अभिव्यक्ति से गीत को जीवंत बना दिया है। गीत की कहानी प्यार और जुदाई के एहसास को बेहद खूबसूरती से प्रस्तुत करती है।
इस गीत को मधुर आवाज दी है प्रसिद्ध गायकों भिनेश्वरी ओझा एवं ओम प्रकाश माणिकपुरी ने। गीत के बोल भी ओम प्रकाश माणिकपुरी द्वारा लिखे गए हैं, जिनमें प्रेम और संवेदनाओं की गहराई साफ झलकती है।
म्यूजिक वीडियो का निर्देशन आकाश भर्ती ने किया है, जिन्होंने अपने शानदार निर्देशन से कहानी को प्रभावशाली रूप दिया है। वहीं छायांकन और एडिटिंग का कार्य अजय कौशिक द्वारा किया गया है, जिसने वीडियो को आकर्षक और सिनेमाई रूप प्रदान किया है।


पोस्ट प्रोडक्शन का कार्य गणराजा म्यूजिक, रायपुर द्वारा किया गया है। वीडियो में सह कलाकार के रूप में बृजमोहन भैया, श्वेता जी एवं देवांशु ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कलाकारों के मेकअप की जिम्मेदारी करिश्मा दीवान ने संभाली है, जबकि म्यूजिक रिकॉर्डिंग मंडल स्टूडियो में संपन्न हुई।
निर्माताओं का कहना है कि “जियत जियत मर जाऊँ” सिर्फ एक गीत नहीं, बल्कि भावनाओं की ऐसी कहानी है जिससे हर प्रेम करने वाला व्यक्ति खुद को जुड़ा हुआ महसूस करेगा।
यह म्यूजिक वीडियो जल्द ही GANRAJA MUSIC के ऑफिशियल प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया है।

हमारी हिंदी फिल्म जगत में सुमन रंगनाथन है उसी की तर्ज पर सुमन त्यागी छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में अपना परिचय दे रही है सुमन त्यागी किसी परिचय की मोहताज नहीं है क्योंकि अपने बलबूते पर ही अभिनेत्री के शिखर पर पहुंच चुकी है प्रोड्यूसर किसी कलाकार किसी डायरेक्टर का हाथ नहीं है कि ना कि वह उनकी बेटी है इसीलिए कहा जाता है स्वतंत्र कलाकार वही होता है जो किसी परिचय के मोहताज नहीं होता।

शालिनी न्यूज़ एजेंसी के रिपोर्टर कहते हैं कि सुमन त्यागी एक सरल सहज स्वभाव वाली महिला अभिनेत्री है जो की छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख चुकी है आने वाले भविष्य में अच्छे से अच्छे फिल्मों में काम करेगी ऐसा हमें विश्वास है सुमन त्यागी की उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं मीडिया परिवार की तरफ से।

 

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button