Uttar Pradesh News शक्तिनगर सोनभद्र (चन्द्रिका प्रसाद) 40 क्विंटल चोरी के सरिया मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार*
शक्तिनगर पुलिस ने कबाड़ी व स्क्रैप डीलर को दबोचा, पहले ही दो आरोपी जा चुके हैं जेल

रिपोर्टर चन्द्रिका प्रसाद उत्तर प्रदेश
शक्तिनगर/सोनभद्र। थाना शक्तिनगर पुलिस ने चोरी के लगभग 40 क्विंटल लोहे के सरिया बरामदगी प्रकरण में बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीसरे वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजय कुमार अग्रहरी पुत्र रामकिशन अग्रहरी निवासी जमशीला बीना थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है, जो कबाड़ी एवं स्क्रैप डीलर बताया जा रहा है।पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में थाना शक्तिनगर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही थी।बताया गया कि थाना शक्तिनगर पर दर्ज मु0अ0सं0 101/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस से संबंधित मामले में पूर्व में चोरी के करीब 40 क्विंटल लोहे के सरिया, जिसकी कीमत लगभग 2 लाख 40 हजार रुपये बताई गई थी, से लदा एक पिकअप वाहन बरामद किया गया था। इस दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी।इसी क्रम में रविवार को थाना शक्तिनगर पुलिस टीम ने तीसरे वांछित अभियुक्त अजय कुमार अग्रहरी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय, उपनिरीक्षक अजय कुमार श्रीवास्तव प्रभारी चौकी बीना तथा हेड कांस्टेबल राम जी शामिल रहे।




Subscribe to my channel