Uttar Pradesh News नरहोली प्रकरण में निष्पक्ष जांच की मांग, करणी सेना ने जताया आक्रोश

ब्यूरो चीफ सूरज मथुरा उत्तर प्रदेश
मथुरा। नरहोली क्षेत्र में हुए विवाद को लेकर क्षत्रिय समाज एवं करणी सेना में आक्रोश व्याप्त है। घटना के बाद सोशल मीडिया पर हो रही अभद्र टिप्पणियों और भड़काऊ बयानों से क्षेत्र का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। मामले में एक बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट की बात भी सामने आई है, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

क्षत्रिय करणी सेना मथुरा जिला संगठन मंत्री ने कहा कि संगठन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है तथा समाज के सम्मान और सुरक्षा के लिए सदैव तैयार है।
वहीं करणी सेना के जिला संगठन मंत्री कुँवर विष्णु सिंह राजपूत ने कहा कि उन्हें मथुरा पुलिस प्रशासन पर पूर्ण विश्वास है तथा प्रशासन निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करे, चाहे वह किसी भी समाज से संबंधित हों।
उन्होंने कहा कि यदि इस संवेदनशील मामले में राजनीति करने अथवा समाजों के बीच वैमनस्य फैलाने का प्रयास किया गया तो करणी सेना क्षत्रिय समाज के साथ महापंचायत करने के लिए बाध्य होगी, जिसमें राष्ट्रीय, जिला, ब्लॉक एवं विधानसभा स्तर के पदाधिकारी एवं करणी सैनिक शामिल होंगे।
करणी सेना के जिला संगठन मंत्री कुँवर विष्णु सिंह राजपूत ने यह भी बताया कि शुक्रवार शाम आयोजित एक बैठक में भीम आर्मी के कुछ सदस्यों, जिन पर पहले भड़काऊ भाषण देने के आरोप लगे थे, ने अब शांति और भाईचारे की अपील की है।
और करणी सेना के जिला संगठन मंत्री कुँवर विष्णु सिंह राजपूत ने यह भी बताया कि शुक्रवार शाम आयोजित एक बैठक में भीम आर्मी के कुछ सदस्यों, जिन पर पहले भड़काऊ भाषण देने के आरोप लगे थे, ने अब शांति और भाईचारे की अपील की है उन्होंने कहा कि वह भी अपने समाज के युवाओं और सभी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हैं। पुलिस प्रशासन निष्पक्ष तरीके से जांच कर रहा है और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया पर संयमित भाषा का प्रयोग करने की अपील करते हुए कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलना ही समाज की मर्यादा है। साथ ही उन्होंने कहा कि क्षत्रिय समाज अपने धर्म, संस्कृति एवं वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के सम्मान के लिए सदैव खड़ा रहेगा।




Subscribe to my channel