ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News आज दिनांक 23.05.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद रामपुर

रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदेश

एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक जनपद रामपुर के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में अखिल भारतीय बाल बचाव एवं पुनर्वास किशोर बाल / मानव तस्करी, थाना AHTU पुलिस, श्रम विभाग, चाइल्ड लाइन की संयुक्त टीम द्वारा बालश्रम उन्मूलन अभियान, बालभिक्षावृत्ति, मानव तस्करी, बालविवाह तथा

महिलाओ से सम्बन्धित कल्याणकारी योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी देने के साथ-साथ जनजागरुकता अभियान चलाया गया। दौराने चेकिंग/अभियान थाना अजीमनगर क्षेत्रान्तर्गत होटल ढाबा, मोटरसाइकिल दुकान, अन्य दुकानों आदि से 08 बच्चो को रेस्क्यू कर बालश्रम से मुक्त कराकर आवश्यक विधिक कार्यवाही अमल में लायी गयी। इसी क्रम में भिन्न-भिन्न दुकानों के सेवायोजकों को बाल श्रम अधिनियम के बारे बताया गया एवं बालश्रम रोकथाम हेतु दुकान संचालको, मुख्य चौराहों ,होटल, ढाबा मालिको को हिदायत किया गया कि किसी भी दशा में 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चो को काम पर न रखा जाए, ऐसा करना दंडनीय अपराध है ।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button