ब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh News शादी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, छपार पुलिस ने 03 अभियुक्ताओं को दबोचा”

रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश
मुजफ्फरनगर थाना छपार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सीधे-साधे परिवारों को शादी का झांसा देकर धोखाधड़ी करने तथा आभूषण व नगदी लेकर फरार होने वाले गिरोह की 03 अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्ताओं के कब्जे से एक मंगलसूत्र (पीली धातु), 01 जोड़ी झुमकी (पीली धातु), 01 अंगूठी (पीली धातु), 01 जोड़ी पायल (सफेद धातु) तथा 02 जोड़ी बिछुआ (सफेद धातु) बरामद किए गए हैं।
पुलिस द्वारा गिरोह से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई जारी है।




Subscribe to my channel