ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News जनपद के तालाबों को पुनर्जीवित करने हेतु “मिशन 300” का शुभारंभ

जिलाधिकारी फतेहपुर श्रीमती निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक फतेहपुर श्री अभिमन्यु मांगलिक ने ग्राम सभा सेमौरी में फावड़ा चलाकर अभियान की शुरुआत की।

रिपोर्टर मनीष फतेहपुर, उत्तर प्रदेश

* प्रथम चरण में प्रत्येक विकासखंड के 25 तालाबों को चिन्हित कर अतिक्रमणमुक्त करते हुए किया जाएगा पुनर्जीवित।
* “विकसित भारत जी-रामजी योजना” के अंतर्गत कराया जाएगा तालाबों का संरक्षण एवं विकास।
* अभियान से जल संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा तथा स्थानीय लोगों को मिलेंगे रोजगार के अवसर।

जिलाधिकारी फतेहपुर श्रीमती निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक फतेहपुर श्री अभिमन्यु मांगलिक ने जनपद में तालाबों को पुनर्जीवित कर उनके वास्तविक स्वरूप को बहाल करने के उद्देश्य से “मिशन 300” का शुभारंभ किया। इसके अंतर्गत तहसील खागा के विकासखंड ऐरायां स्थित ग्राम सभा सेमौरी में फावड़ा चलाकर अभियान की शुरुआत की गई।

जिलाधिकारी महोदया ने बताया कि मिशन 300 के तहत जनपद के सभी विकासखंडों में प्रथम चरण में 25-25 तालाबों को चिन्हित किया जाएगा। यदि किसी तालाब पर अतिक्रमण पाया जाता है, तो उसे अतिक्रमणमुक्त कराते हुए “विकसित भारत जी-रामजी योजना” के अंतर्गत पुनर्जीवित एवं विकसित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस अभियान से जल संरक्षण को मजबूती मिलेगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। जिलाधिकारी ने उपायुक्त श्रम रोजगार एवं समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि चिन्हित तालाबों को प्राथमिकता के आधार पर अतिक्रमणमुक्त कराते हुए वर्षा ऋतु से पूर्व पुनर्जीवित किया जाए, जिससे जनपद के विकास को गति मिल सके।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी खागा डॉ. अभिनीत कुमार, उपायुक्त श्रम रोजगार, खंड विकास अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button