ब्रेकिंग न्यूज़

Jharkhand दो वर्षों से बकाया भुगतान नहीं मिलने पर माली धरने पर बैठे

सिजुआ स्टेडियम के माली ने एरिया-5 कार्यालय परिसर में शुरू किया शांतिपूर्ण धरना मेहनताना भुगतान की मांग को लेकर सोमनाथ ढलाई का प्रदर्शन बकाया राशि भुगतान नहीं होने से आर्थिक संकट में कर्मी, प्रबंधन से लगाई गुहार

ब्यूरो चीफ मिथिलेश पांडे धनबाद झारखण्ड 

कतरास/सिजुआ : सिजुआ क्षेत्रीय कार्यालय (एरिया-5) परिसर में सिजुआ स्टेडियम के माली सोमनाथ ढलाई अपने दो वर्षों से लंबित बकाया भुगतान की मांग को लेकर शांतिपूर्ण धरना पर बैठ गए हैं। उन्होंने कहा कि लंबे समय से कार्य करने के बावजूद अब तक उन्हें मेहनताना नहीं मिला है, जिससे उनके सामने आर्थिक परेशानियां खड़ी हो गई हैं।
सोमनाथ ढलाई ने बताया कि वे केवल अपने बकाया भुगतान की मांग ही नहीं कर रहे हैं, बल्कि सिजुआ स्टेडियम की व्यवस्था और संरक्षण को लेकर भी लगातार सक्रिय रहे हैं। उन्होंने बीसीसीएल प्रबंधन एवं संबंधित अधिकारियों से मामले में संवेदनशीलता दिखाते हुए जल्द समाधान निकालने की अपील की।
धरना के दौरान कई स्थानीय लोग एवं सहयोगी भी उनके समर्थन में पहुंचे। टिंकू दास, श्री भुईयां, रमेश बावड़ी, शंकर, संजय कुमार, राजू भुईयां और आनंद राजवंशी सहित अन्य लोगों ने एकजुट होकर प्रबंधन से जल्द बकाया भुगतान करने की मांग की।
स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से कार्य कर रहे कर्मचारियों की समस्याओं का समय पर समाधान होना चाहिए, ताकि उन्हें आर्थिक और मानसिक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button