Jharkhand अंगारपथरा में भू-धंसान से हड़कंप, सड़क और घरों में पड़ी दरारें
अवैध खनन के आरोप पर ग्रामीणों का हंगामा, रोड जाम कतरास के कांटा पहाड़ी क्षेत्र में भू-धंसान से दहशत बीसीसीएल ने प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर भेजना शुरू किया

ब्यूरो चीफ मिथिलेश पांडे धनबाद झारखण्ड
धनबाद : कतरास क्षेत्र के अंगारपथरा कांटा पहाड़ी इलाके में अचानक हुए भू-धंसान से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना के बाद सड़क और कई घरों में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गईं, जिससे लोगों में भय व्याप्त है। स्थानीय ग्रामीणों ने अवैध खनन को भू-धंसान का कारण बताते हुए विरोध प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर प्रशासन एवं बीसीसीएल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से क्षेत्र में अवैध खनन जारी है, जिसकी वजह से जमीन अंदर से खोखली हो गई है। भू-धंसान के बाद कई परिवारों के घरों पर खतरा मंडराने लगा है। सूचना मिलते ही बीसीसीएल एवं प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
बीसीसीएल प्रबंधन ने एहतियात के तौर पर प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं प्रशासन द्वारा इलाके की निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि किसी बड़े हादसे को टाला जा सके। ग्रामीणों ने अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाने और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की मांग की है




Subscribe to my channel