Madhya Pradesh श्रीमद् भागवत कथा में पहुंचे युवा नेता प्रमोद चौधरी, लिया भागवताचार्य का आशीर्वाद

जिला संवाददाता संतोष सिंह चौहान भिंड मध्य प्रदेश
अमायन – क्षेत्र के ग्राम मैहरा स्थित दुर्गा माता मंदिर पर चल रही श्रीमद् भागवत महापुराण कथा में,मेहगांव विधानसभा के युवा नेता एवं कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव प्रमोद चौधरी कथा स्थल पर पहुंचे। उन्होंने विधि-विधान से भागवत पुराण का पूजन कर व्यासपीठ पर विराजमान भागवताचार्य की चरण वंदना की और आशीर्वाद प्राप्त किया।इस अवसर पर युवा नेता प्रमोद चौधरी ने कहा, “मां भगवती की असीम कृपा से पूज्य कथावाचक पंडित श्री सेवाराम शास्त्री जी के श्रीमुख से अमृतमयी कथा का श्रवण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, जिसने मन में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार कर दिया। भागवत कथा जीवन को सन्मार्ग पर ले जाने का दिव्य माध्यम है।”इस मौके पर प्रमोद चौधरी के साथ अमायन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पवन राजोरिया सहित अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। आयोजन समिति ने सभी अतिथियों का स्वागत कर आभार व्यक्त किया।



Subscribe to my channel