Uttar Pradesh जिंदपुर टोल प्लाजा पर बिना फास्टैग निकाले जा रहे ओवरलोड वाहन
NHAI के नियमों को ताक पर रखकर कैश में वसूली, कर्मचारी *बिना वर्दी-आईडी के कर रहे गुंडागर्दी

ब्यूरो प्रमुख शरद कुमार फतेहपुर, उत्तर प्रदेश
फतेहपुर।जिले के जिंदपुर टोल प्लाजा पर टोल कर्मचारियों द्वारा अवैध वसूली का मामला सामने आया है। आरोप है कि कर्मचारी गुंडागर्दी के बल पर वाहनों से कैश लेकर निकाल रहे हैं, जबकि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने 1 अप्रैल से टोल प्लाजा पर कैश लेन-देन पर पूरी तरह रोक लगा रखी है।बिना फास्टैग लगे वाहनों को निकाला जा रहा है।सोशल मीडिया पर जिंदपुर टोल प्लाजा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।हालांकि हम वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करते है।आरोप है कि बिना फास्टैग वाले गिट्टी मौरम लदे वाहनों से मनमानी रकम वसूल कर निकाला जा रहा है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि टोल प्लाजा पर तैनात कोई भी कर्मचारी निर्धारित वर्दी में नहीं रहता। किसी के पास आईडी कार्ड भी नहीं है। बताया जा रहा है कि इन कर्मियों का पुलिस वेरिफिकेशन तक नहीं कराया गया है, जिससे इनमें कानून का कोई भय नहीं है।NHAI के आदेशानुसार 1 अप्रैल 2026 से सभी टोल प्लाजा पर 100% फास्टैग अनिवार्य है और कैश लेन-देन पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसके बावजूद जिंदपुर टोल पर खुलेआम कैश लेकर ओवर लोड वाहनों को निकाला जा रहा है।आरोप है कि विरोध करने वाले वाहन चालकों से टोल कर्मी गुंडागर्दी पर उतर आते हैं। दबाव बनाकर अवैध वसूली की जा रही है।फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद NHAI और जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग उठ रही है। अभी तक टोल प्रबंधन या NHAI की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।




Subscribe to my channel